Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित शिक्षणेत्तर संघ ने मुख्यमंत्री समेत अन्य को...

कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित शिक्षणेत्तर संघ ने मुख्यमंत्री समेत अन्य को लिखा पत्र

जौनपुर। शिक्षणेत्तर संघ जनपद जौनपुर के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित करने पर शनिवार को पत्र लिखकर उक्त सुविधा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में जिला और तहसील इकाई के तमाम पदाधिकारियों ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष की मांग को जायज ठहराया। उक्त की कड़ी में जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा में रीढ़ माने जाने वाले शिक्षणेत्तर कर्मियों की अनदेखी कर उनके हितों के साथ खिलवाड़ किया। साथ ही पत्र में सहृदयता पूर्वक मामले में विचार करने की गुहार लगाई है। इसी सन्दर्भ में पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक और विधान परिषद सदस्य को भी मामले में हस्तक्षेप करने संबंधित पत्र लिखकर दोनों सदनों में आवाज उठाकर सहयोग करने की मांग की। समर्थन करने वालों में संरक्षक दिनेश कुमार सिंह समेत प्रदीप वर्मा, तिलकधारी गुप्ता, चंदन,मोनू, अमित आदि लोग रहें।

Share Now...