- छात्राओं को बताए गए हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी
केराकत। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत गुरुवार को सिहौली में स्थित पब्लिक इण्टर कॉलेज केराकत में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 प्रमुख हैं। इसके साथ ही छात्राओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नए आपराधिक कानूनों और महिला सुरक्षा से संबंधित विधानों के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारीकानाथ यादव, उपनिरीक्षक श्रीराम सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी बब्बन सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह, संजय यादव, रणजीत सिंह, महिला कांस्टेबल अंतिमा शर्मा व अनुपमा सिंह सहित कॉलेज परिवार से नीरज कुमार सिंह, रमेश सिंह, मनोज सिंह व हरेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।



