Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकेराकत और डोभी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू

केराकत और डोभी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू

  • सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना, नागरिकों में ख़ुशी

जौनपुर धारा, केराकत। सांसद बीपी सरोज के प्रयास से सूरत छपरा एक्सप्रेस के केराकत और माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के डोभी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। तहसील क्षेत्र के दोनों रेलवे स्टेशनों पर एक एक और ट्रेनों का ठहराव शुरू होने से क्षेत्रीय नागरिकों में ख़ुशी है। केराकत रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सूरत छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज के नेतृत्व में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सबेरे करीब दस बजे ट्रेन का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद बीपी सरोज और बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, रामसूरत सरोज सहित अनेक बीजेपी पदाधिकारियों ने मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कराये गए प्रमुख कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी हैं तो सबकुछ मुमकिन है। उन्होंने देश, प्रदेश जिला और तहसीलों के विकास के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी को भारी मतों से जिताने की अपील की। कहा कि बीजेपी की सरकार उन्नति, सुरक्षा की गारंटी है। समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम पीआरओ अशोक कुमार सहित बीजेपी की सोनिया गिरी, रामसूरत सरोज, संजय सिंह, परमानन्दपुर ग्राम प्रधान श्याम नरायन प्रजापति, प्रदीप कुमार सिंह, अजय सोनकर शास्त्री, प्रेमनारायण निषाद, अलोक सिंह, रंजीत सिंह, विष्णू गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, रामबचन सरोज आदि रहे।

Share Now...