जौनपुर धारा, जौनपुर। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन गुरूवार को बदलापुर पड़ाव स्थित एक पैलेस पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के डीएलए नरेश मोहन दीपक एवं विशिष्ट अतिथि डीआई जौनपुर चंद्रेश द्विवेदी तथा अति विशिष्ट अतिथि आईएमए अध्यक्ष डा. अरुण कुमार मिश्र रहे। कार्यक्रम सभा की अध्यक्षता शकील अहमद ने किया। शकील अहमद ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से किया। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने ऑनलाइन मेडिसिन, नकली दवाओं से बचने और निगाह रखने की जरूरत बताया। उन्होंने कहाकि फरवरी में अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्ला बोल का कार्यक्रम किया जाएगा जिसका आयोजन ब्लॉक व तहसील लेवल से शुरूआत होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दवा की खरीद अपने निकटवर्ती स्टॉकिस्ट्स से खरीदें और नकली या अधोमानक दवाओं से बचें। एआईओसीडी के वोकल फार लोकल के नारे को दोहराया और इस बात पर चिंता व्यक्त की कि रिटेल में 20 प्रतिशत के डिस्काउंट से दवा व्यवसाय और ग्राहकों दोनो का नुकसान हो रहा है। ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में नकली या अधोमानक दवाइयों की संभावना बढ़ जाती है। ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा की दुकान चलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिविशिष्ट अतिथि डा. अरुण कुमार मिश्र ने स्वामी विवेकानंद को जन्म दिवस पर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि नरेश मोहन दीपक ने अपने उद्बोधन में नकली दवाओं को मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन बताया और इस व्यापार में लिप्त लोगों को समाज का सबसे बड़ा अपराधी बताया। संस्था के चेयरमैन अखिलेश श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष बंशीधर मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। संरक्षक राजदेव यादव ने मंचस्थ एवं सभा में आए आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन

Previous article


