Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकेएन फाउंडेशन ट्रस्ट ने गरीब बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

केएन फाउंडेशन ट्रस्ट ने गरीब बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। केएन फाउंडेशन ट्रस्ट ये एक ऐसी संस्था है जो 2022 से गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा, कपड़ा और दवा देने का काम कर रही है। इस संस्था में जो बच्चे गरीब हैं जिनके माता पिता शिक्षा/स्कूल जाने से मना करते हैं पैसे के अभाव में पढ़ा नहीं सकते केएन फाउंडेशन ट्रस्ट ऐसे गरीब बच्चों को शिक्षा में बढ़ावा देने का काम कर रही है। ये मुहिम जौनपुर नहीं यूपी नहीं पूरे भारत में यह मुहिम चलाई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस ट्रस्ट के चेयरमैन प्रशांत उपाध्याय ने गरीब बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस पवन अवसर पर पूरी टीम ने बच्चों के साथ इस उत्सव का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर शाहबाज आलम, अमन चौधरी, रामपति यादव, राहुल प्रजापति, अभय प्रजापति, शुभम श्रीवास्तव, श्रुति प्रजापति, रूबी बानो, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • ग्रामीण क्षेत्र में भी शान से लहराया तिरंगा

जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र के सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान के साथ तिरंगा फहराकर देश के अमर सपूतों को याद किया गया। ग्राम विकास इंटर कालेज में प्रबंधक डाक्टर रमेश यादव, गजराज सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक संजय सिंह, राधिका इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक आशीष सिंह मोनू, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईंपुर में प्रधानाध्यापक बीरेन्द्र प्रताप, पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कालेज रुस्तमपुर में प्रबंधक श्रीकृष्ण पाण्डेय, आदर्श गोस्वामी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर डिहिया में प्रधानाचार्य कुसुमलता त्रिपाठी, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह, इमामपुर गांव में प्रधान संतलाल सोनी, लवायन गांव्ा में प्रधान प्रतिनिधि बिंदू यादव, चक बेसहूदासमाफी गांव में प्रधान अजीत यादव ने तिरंगा फहराया। गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव गोस्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Share Now...