Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकुलपति ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरुकता रैली को किया रवाना

कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरुकता रैली को किया रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर कुलपति प्रो.वंदना सिंह और कुलसचिव महेंद्र कुमार ने जनजागरुकता रैली को सोमवार को रवाना किया। कुलपति ने कहा कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उत्तर प्रदेश और भारत सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं, इस कारण खासतौर से गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। जनजागरुकता रैली विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों देवकली, जासोपुर,  कुकुड़ीपुर और खमहौरा में जाकर लोगों के बीच जागरूक करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ.सुनील कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शशिकांत यादव, डॉ.विशाल यादव, डॉ.विनय कुमार और इंजी विजय कुमार मौर्य, मैलास, बॉकेलाल यादव सहित समस्त स्वयंसेवक स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे।

Share Now...