Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकीर्ति कूंज के नैक्सा शोरूम में हुई जिम्नी की लांचिंग

कीर्ति कूंज के नैक्सा शोरूम में हुई जिम्नी की लांचिंग

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को जेसिज चौराहा के समीप स्थित मारुति नैक्सा शोरूम पर न्यू कार जिम्नी की लांचिंग कीर्तिकूंज में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। कम्पनी के सीईओ प्रियम वर्मा ने बताया कि ये कार मारुति ने नेक्सा शोरूम के प्रीमियम कस्टमर के लिए बनाया है और यह कार यंग जेनरेशन को काफी आकर्षित करेगी। उन्होने बताया कि मारुति और भी नई कार जल्द ही लांच करने जा रही है। जिससे हम कस्टमर को और अच्छी सर्विस प्रदान कर सकेंगे। जी.एम.सेल्स अफजाल सिद्दीकी ने बताया जिन्नी में कंपनी ने 1.5 लीटर के इंजन दिया है, और ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनो में ही 4X4 ड्राइव में आती है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या, जिम्नी कस्टमर संध्या राय, नेक्सा के मैनेजर मोहम्मद आमिर सिद्दीक़ी, एरेना के सेल्स मैनेजर अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Share Now...