जौनपुर धारा, जौनपुर। फतेहगंज बाजार में किसान मोर्चा की संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया। किसान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शैलेश पाण्डेय मौजूद रहे।
श्री पाण्डेय ने कहा कि यह बजट किसानों के आर्थिक विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा। इस बजट के माध्यम से भारत के अन्दर कृषि उत्पादों का विकास होगा। श्री अन्ना योजना के माध्यम से मोटा अनाज के उत्पादन और विपणन को बाजार तक पहुंचाने की योजना लेकर आए हैं। जिससे हमारे किसान आत्मनिर्भर और समृद्धिशाली होंगे। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि बजट तो पहले भी आते रहे हैं लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद लोकलुभावन बजट बनने की परम्परा खत्म हो गई है यह बजट देश के विकास को गति देना वाला अब तक का सबसे अच्छा बजट है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम यादव ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, जिला महामंत्री किसान मोर्चा इन्द्रसेन सिंह, प्रदीप यादव, जिला मंत्री किसान मोर्चा अनिल सिंह शक्ति, भूपाल सिंह भेले, दिनेश सिंह एव क्षेत्र के सम्मानित किसान मौजूद रहे।



