Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरकिसानों की फसल को नष्ट कर रहे घुमन्तू पशु

किसानों की फसल को नष्ट कर रहे घुमन्तू पशु

कर्ज लेकर बोयी गयी फसल बर्बाद होने से किसान चिंतित

जौनपुर धारा, खुटहन। शासन के लाख जतन के बावजूद भी घुमन्तू पशुओं द्वारा किसानों की फसल नष्ट किये जाने की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। घुमन्तू जानवर बिना रोक टोक किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसान मजबूर होकर अपनी लहलहाती फसल को बर्बाद होता देखने को विवश है। पशुशाला में इन घुमन्तू पशुओं को नहीं पहुचाया जा रहा है। अपितु, किसानों द्वारा बार बार शिकायत करने के बाद भी फर्जी रिपोर्ट लगा कर भेज दिया जाता है। दिदखोरा गॉव के किसान रात भर जागकर अपनी फसलों की सुरक्षा का प्रयास करते है। फिर भी मौका पाकर घुमंतू जानवर खेतों में घुसकर फसल चर लेते है। किसानों का कहना है कि वे लोग कर्ज लेकर फसलों की बुवाई किये है। लेकिन घूमंतु पशु खेत को चर जा रहे है। जिससे किसान बबार्दी के कगार पर पहुँच गये हैं। उन्हें अभी से बैंक को कर्ज वापस करने की चिंता सता रही है। किसान रमापति मिश्रा, विवेक कुमार, इद्रपति, शिव मिलन, राकेश आदि का कहना है कि सरकार की तरफ किसान बड़ी ही आशा की नजरों से देख रहा है। सभी किसानों ने एक सुर में शासन से इस बड़ी समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

Share Now...