सुजानगंज। ‘जन-जन की जुबान पर जब जयगुरुदेव आयेगा, सच्ची स्वतन्त्रता का तब आनन्द पायेगा। 122 दिवसीय जनजागरण यात्रा 82वें पड़ाव ग्राम सकापुर नगौली पर पंकज महाराज का स्थानीय लोगों ने दीप प्रज्वलित कलशों, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। सत्संग सम्बोधन में कहा कि ना जाने किस महात्मा की दया हो गई, जो आपको यह मनुष्य शरीर मिल गया, यह एक किराये का मकान सरीखा है। थोड़े दिनों के लिये निर्धारित स्वांसों की पूंजी मिली है, यही हमारा आपका जीवन है। श्वांसों की पूंजी समाप्त होते ही यमदूत आकर इस मकान को खाली करा लेंगे। यह शरीर धड़ाम से गिर जायेगा। जीवात्मा कहां गई, किस मुकाम को गई, किस रास्ते गई, हमको कोई बोध कराने वाला नहीं मिला। इसलिये समय-समय पर कबीर, नानक, दादू, दरिया, जगजीवन साहब, गोस्वामी जी, मीराबाई, सहजोबाई सरीखे सन्त आकर हमको बोध कराते हैं कि जीवात्मा का गूढ़ ज्ञान रहस्य क्या है? हम अपने निजघर सत्तदेश कैसे जा सकते हैं। उन्होंने देश के समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों तथा सभी प्रबुद्धजनों से अपील किया कि आप सभी स्वत: षाकाहारी बने तथा अपने-अपने घर के बच्चों को भी शाकाहारी बनायें। नषीले पदार्थोंसे बचायें। यह हमारा आपका दायित्व है तभी अच्छे समाज का निर्माण सम्भव है। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, राम पदारथ निषाद, साहब लाल पाण्डेय ग्रा.प्रधान, अमर लाल, मुन्नीलाल, अरुण वर्मा, शाहजहांपुर संगत के ओमवीर सिंह तथा संस्था के कई पदाधिकारी एवं सामान्य सभा व प्रबन्ध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
किराये के मकान सरीखा है मानव शरीर : पंकज महाराज



