जौनपुर धारा, वाराणसी। जिले में गिरजाघर स्थित चर्च के ऊपर एक विदेशी पर्यटक मंगलवार को चढ़ गया, कड़ी मशक्कत के बाद उसे उतारा गया। पूछताछ में उसने बताया कि फरवरी में वह महाकुंभ मेले में गया, वहां से अयोध्या फिर काशी आया। यहां किसी होटल में रुका हुआ है। पुलिस के अनुसार नशे में होने के चलते वह गिरजाघर के ऊपर चढ़ा था। उसने पूछताछ में अपना नाम एलेक्सजेंडर बताया है। चर्च से उसको उतारने के लिए फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे और उसे सकुशल गिरजाघर के ऊपर से उतार कर नीचे ले आए। एसीपी दशाश्वमेध डॉ.अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि एक एक व्यक्ति गिरजाघर के ऊपर चढ़ गया था, जिसको पुलिस प्रशासन की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम ने सकुशल नीचे उतारा। इसके हाव-भाव से यह लग रहा है कि यह नशे में है। जिसके कारण ठीक से बता नहीं पा रहा है। इससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। दशाश्वमेध एसीपी डॉ.अतुल अंजान त्रिपाठी दशाश्वमेध थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, समस्त चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल राजन सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
काशी में विदेशी पर्यटक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Previous article


