Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकालेज जा रहे प्रधानाचार्य को रास्ते में घेरकर पीटा

कालेज जा रहे प्रधानाचार्य को रास्ते में घेरकर पीटा

जौनपुर धारा, खुटहन। एक निजी कालेज के प्रधानाचार्य को शनिवार की सुबह बाइक से कालेज जाते समय जिला मुख्यालय मार्ग के जौकाबाद गांव के मोड़ पर नौ की संख्या में अज्ञात मनबढ़ो ने ओवरटेक कर रोक लात घूंसो से जमकर पिटाई कर दिया। घटनास्थल के बगल स्थित ईंट भट्टा के मजदूरों के ललकारने पर हमलावर गौसपुर बाजार की तरफ भाग गए। प्रधानाचार्य ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। प्रयागराज जिले के नैनी निवासी धीरेंद्र कुमार शुक्ला इमामपुर गांव में संचालित राधा बल्लभ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। वे खुटहन बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। रोज की तरह शनिवार को बाइक से कालेज जा रहे थे। उक्त मोड़ के पास पीछे से तीन बाइको सवार नौ की संख्या में मनबढ़ो ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लात घूंसो से पिटाई शुरू कर दिए। शोरगुल सुन बगल ईंट भट्टा पर काम कर रहे मजदूर ललकारते हुए मौके की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर अपनी बाइक से गौसपुर बाजार की तरफ भाग गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनका किसी से कोई रंजिश नहीं है। हमलावरों की भी पहचान से इन्कार कर रहे हैं।

Share Now...