जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र कबूलपुर नहर के पास सोमवार की सुबह कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। पंकज सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कुवारी बाबतपुर अपने रिश्तेदार शिवहरी सिंह निवासी सुंगुलपुर के यहाँ शादी में आया था। शादी के दूसरे दिन वह अपने घर वापस जा रहा था तभी कबूलपुर नहर के पास कार से टक्कर होने के बाद घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया।
― Advertisement ―