Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों ने छोड़ा घर

वाराणसी। गंगा के बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गलियों में नावें चलीं। सोमवार को भी...
Homeअपना जौनपुरकार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, सिरकोनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिरकोनी के सभी बूथों पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया। ततपश्चात प्रधानमंत्री के संदेश को लाइव सुना गया। इसी क्रम में विभिन्न बूथों पर बूथ कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल, शैलेष सोनी, बूथ अध्यक्ष संजय सिंह, सोनू निषाद, पन्ना सरोज  शैलेश कुमार, सन्दीप पाल आदि बूथ समिति सदस्यों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी का ध्वज फहराकर पीएम मोदी का लाइव सन्देश सुना। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश सिंह उर्फ करिया सिंह, शशिकांत पाठक, शैलेन्द्र सिंह, विशाल मिश्र आदि जगह जगह रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।

Share Now...