Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरकार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही मजबूत होगी पार्टी : डॉ.वीरेंद्र यादव

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही मजबूत होगी पार्टी : डॉ.वीरेंद्र यादव

जौनपुर। जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित एक होटल में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एसआईआर प्रहरी सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसआईआर प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि एसआईआर प्रहरी केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत और जमीनी पकड़ से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जो कार्यकर्ता समर्पण के साथ काम करेगा, उसका सम्मान और कद दोनों बढ़ेगा। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसआईआर प्रहरियों को समाजवादी गमछा, कलम एवं अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए संविधानिक मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में दो लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं। सदर विधानसभा में लगभग 51 हजार, बदलापुर में 40 हजार तथा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में 15 से 25 हजार तक नए मतदाताओं की वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Share Now...