Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकागज की गड्डी थमा 50 हजार नकदी लेकर फरार हुए उचक्के

कागज की गड्डी थमा 50 हजार नकदी लेकर फरार हुए उचक्के

जौनपुर धारा, बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर गांव निवासी शेर बहादुर सरोज का आरोप है कि वह अपने घर में रखे 25 हजार रुपए नकदी और बदलापुर पोस्ट आफिस बैंक से 25 हजार रुपए निकालकर वह टोटल 50 हजार रूपए स्टेंट बैंक में जमा करने के लिए लाइन लगाए हुए था। इसी दौरान एक उचक्के ने उनकी जमा पर्ची देख ली फिर वहां एक दूसरा उचक्का पहुंचा और उनसे कलम मांगकर जमा पर्ची भरकर उनके पीछे वह भी लाइन में खड़ा हो गया। उसने शेर बहादुर से कहा कि हम कानपुर में नौकरी कर रहे थे। हमारे मालिक ने हमें मारा-पीटा। हम वहां से डेढ़ लाख रुपए लेकर भागकर आये हैं। हमारा चाचा शराबी है और हम बिहार के हैं हमारा पैसा जमा करवा दीजिए। इन्हीं सब बातों में शेर बहादुर को उक्त उचक्कों ने उलझाकर बिना पैसा जमा किए ही बैंक से निकालकर इंदिरा चौक के समीप ले गए और वहां डेढ़ लाख रुपए कागज की गड्डी में पांच सौ की पांच नोट असली के साथ उक्त गड्डी को उचक्कों ने शेर बहादुर को देकर उनके पचास हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Share Now...