जौनपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्ति के अद्वितीय अध्याय काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगाठ के शताब्दी महोत्सव के समापन के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह से गांधी तिराहे तक प्रभात फेरी निकाली गई और अम्बेडकर तिराहे पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी और महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनेक वीर जवानों की शहादत से हमें यह आजादी मिली है, इसे हमे अक्षुण्ण रखना है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखना है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम लगातार चल रहा है। काकोरी ट्रेन एक्शन के द्वारा बलिदानियों ने अंग्रेजों को चुनौती देने का कार्य किया था। आज उसी दिवस को याद किया जा रहा है और उन वीर सपूतों के बलिदान को याद किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, परियोजना निदेशक के.के.पाण्डेय अध्यक्ष नगर पालिका प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगाठ के शताब्दी महोत्सव का आयोजन

Previous article


