Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस का संगठन विस्तार तेज,वार्ड स्तर‌ पर हो रहा विस्तार 

कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज,वार्ड स्तर‌ पर हो रहा विस्तार 

सोनभद्र ।शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड नंबर 18, टीचर्स कॉलोनी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने की।

अपने संबोधन में फरीद अहमद ने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य शहर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को सशक्त करना है। उन्होंने बताया कि वार्ड-स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित में संघर्ष करने के लिए तैयार है और वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर लोगों की मूलभूत समस्याएं जैसे सड़क, नाली, बिजली एवं पानी को लेकर आवाज उठाई जाएगी। इस अवसर पर वार्ड नंबर 18 के अध्यक्ष के रूप में अनिल श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव जितेंद्र देव, शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशिष्ट कुमार ‘विमल’, प्रांजल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार चौबे, दिनेश मिश्रा, राधेश्याम पटेल, माला श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा, लाल बहादुर वर्मा, रामविलास भारती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन मृदुल मिश्रा ने किया।

Share Now...