जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने पार्टी का झंडा रोहण कर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.प्रमोद सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश वासियों के रंग रंग में बसी हुई है। भारत का स्वाधीनता आंदोलन कांग्रेस के नेतृत्व में लडा गया और अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से देश को कांग्रेस के नेतृत्व में आजादी मिली। प्रमोद सिंह ने कहा कि आजादी के बाद भारत का हर स्तर पर विकास करने का काम कांग्रेस की सरकारों ने किया, पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम कांग्रेस ने किया। जौनपुर में झंडारोहण के बाद बरसठी ब्लॉक के कांटी न्याय पंचायत के घनापुर गांव में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जिलाअध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया, साथ ही अपने वक्तव्य में जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस का अपना के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की। डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक कांग्रेस देश ने को बहुत कुछ दिया, स्कूल, अस्पताल, कालेज, कृषि के क्षेत्र में, उद्योग धंधों के क्षेत्र में कांग्रेस की सरकारों ने भारत को आत्म निर्भर बनाया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रमुख देवेंद्र बहादुर सिंह, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ.आरसी पांडेय, शहर अध्यक्ष मो.आरिफ खान, उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, सेवादल अध्यक्ष आरिफ सलमानी, प्रवक्ता अनिल दुबे, सभासद शाहनवाज मंजूर, इरसाद खां राजू, केपी प्रजापति इकबाल हुसैन, विजय यादव, मो.सैफ आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस



