Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकल्चर कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बांधा समा

कल्चर कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बांधा समा

  • कई प्रदेश की लोक नृत्यों का छात्रों ने किया प्रस्तुतीकरण
  • पीयू के छात्रों ने माईम कार्यक्रम के जरिए दिखाया देशप्रेम

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य एवं विश्वविद्यालय में आई नैक पीयर टीम ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कार्यक्रम में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिव पार्वती नृत्य, माईम, समूह नृत्य, गायन, भरतनाट्यम के साथ-साथ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रदेश की संस्कृति को भी अपने प्रस्तुति में दिखाया। माईम प्रस्तुति में छात्रों ने देशभक्ति एक्ट प्ले करके लोगों को भावुक भी किया और एक जवान के शहीद होने पर उसके घर की स्थितियां क्या होती है, इसको दिखाया। कार्यक्रम का संचालन हिदायत फात्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनु त्यागी ने किया। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव बबिता, अजीत सिंह, दीपक सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वंदना राय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. मुराद अली, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ मनोज मिश्र, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. रसिकेश, डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. करुणा निराला, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्या सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share Now...