Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरकरवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक

करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक

जौनपुर धारा, जौनुपर। सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्व रखने वाले पर्व करवा चौथ की रौनक बाजार में दिखाई देने लगी है। नगर के प्रमुख बाजारों ओलन्दगंज, चहारसू, कोतवाली आदि स्थानों पर जहां महिलाएं बाजार में करवा के साथ ही पूजा कलैंडर व छलनी को खरीदते हुए देखी जा सकती हैं। इतना ही नहीं जेवर व कपड़ों की दुकानों पर भी महिला खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में बाजार की रौनक अलग ही दिख रही है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व करवा चैथ इस बार एक नवंबर को मनाया जाएगा। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। अब इस पर्व को तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाएं भी अब इस पर्व की तैयारी में जुटी गई हैं, जिसके लिए वह बढ़ चढ़कर तैयारियों में लग गई हैं। इसमें वह पूजन व श्रृंगार सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं और ऐसे में महिलाओं की भीड़ लगी दिख रही है। महिला श्रृंगार, व्रत व पूजन से जुड़े सामान को खरीदते हुए दिख सकती हैं। महिलाएं करवा चौथ पूजन के लिए मिट्टी के करवा, छलनी, कलैण्डर व अन्य पूजन सामग्री को खरीद रहीं थी। इससे बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। इस व्रत के मौके पर सभी सुहागिन महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जला व्रत रखकर सुहाग की सलामती की कामना करती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं। जहां चांद निकलने के बाद विधि-विधान से पूजन करती हैं, जिसके बाद छलनी में चांद के साथ पति के चेहरे का दीदार करके अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को पूरा करती है। महिलाओं की कपड़ों व जेवर की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है।

Share Now...