Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकजरी और मेले के वार्षिक उत्सव में गायिका ने दी प्रस्तुति

कजरी और मेले के वार्षिक उत्सव में गायिका ने दी प्रस्तुति

जौनपुर। बक्शा ग्राम पंचायत भकड़ी स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर पर वार्षिक कजरी और मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायिका सीमा पाल ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले के आयोजक रामचन्द्र पाल ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष 24अगस्त को किया जाता है।यह मेला ग्रामीणों के मिलन का माध्यम बनता है। आधुनिक जीवन की व्यस्तता से दूर, यहां लोगों को आनंद की अनुभूति होती है। यह आयोजन विशेष रूप से महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाली महिलाओं को यह मेला मनोरंजन का अवसर प्रदान करता है, साथ ही गांव के बच्चों के लिए भी यह एक रोचक कार्यक्रम बन जाता है। कार्यक्रम में कमलेश यादव, अंकित तिवारी, राजेश यादव, सुरेन्द्र यादव, मुलायम यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share Now...