जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के छातीडीह गांव(पराऊगंज) में स्थित ओमेगा पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रविवार की दोपहर 2 बजे से शुरू हुए रात्रि 8 बजे तक चले कार्यक्रम में स्कूल के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तूती दी। जिसमे सामाजिक कुरीतियों, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विभिन्नताओं, राष्ट्रीय एकता, शिक्षा एवं आदर्श जैसी थीम के साथ ही लोकनृत्य सहित कुल पैंतालीस प्रस्तुतियां की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्रा एवं कुटीर संस्थान के व्यवस्थापक डॉक्टर अजयेंद्र कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रंजना सिंह, संगीता सिंह, अजय मिश्रा, मोनी, पूजा, सारिका सिंह, दिलीप गुप्ता, मीना सिंह, करिश्मा, स्वाती, सोनम, प्राची, डाली, नीलम, प्रिया, नंदिनी, स्मृति, अभिषेक, सहित समस्त ओमेगा परिवार के लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
ओमेगा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न



