Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशओबरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो अभियुक्त...

ओबरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा,सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पनारी टोला पल्सो में आपसी विवाद के चलते एक सनसनीखेज हत्या के मामले का ओबरा पुलिस ने महज 24घंटे में खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान अनिल शुक्ला उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र शीतला प्रसाद शुक्ला, निवासी जैन मंदिर ओबरा के रूप में हुई। पुलिस के जारी प्रेस नोट अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि पनारी टोला पल्सो में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को दफना दिया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा उच्च अधिकारियों और उप जिलाधिकारी,ओबरा को सूचित किया। पुलिस ने उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला। जिसमें शव की शिनाख्त अनिल शुक्ला के रूप में की गई। मृतक के भाई सुनील शुक्ला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसमें बताया गया कि अनिल अपने साथी संजय जयसवाल के साथ बाल गोविंद प्रजापति निवासी पनारी टोला पल्सो के घर पार्टी करने गया था। अनिल अक्सर वहां जाता था, लेकिन संजय जयसवाल ने उसकी हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अभियुक्तों और अनिल के बीच वाद-विवाद हुआ था। विवाद के दौरान अभियुक्तों ने अनिल पर लकड़ी के पाटी से कई बार प्रहार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई। साक्ष्य मिटाने के लिए अभियुक्तों ने शव को लगभग 200 मीटर दूर दफना दिया। वहीं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त संजय जायसवाल, पुत्र स्व. कैलाश नाथ निवासी सनराइज होटल के पास चोपन रोड और बाल गोविंद प्रजापति पुत्र संतलाल निवासी पनारी टोला पल्सो थाना ओबरा सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पाटी भी बरामद कर पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ओबरा थाना सोनभद्र, हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह यादव और हेड कांस्टेबल शम्भूनाथ शामिल रहें।

Share Now...