Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेलऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर हुई बारिश

ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर हुई बारिश

मुबंई में वीमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का आयोजन किया गया. इस ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हुई. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर समेत बाकी टीमों ने अपनी-अपनी पसंद के खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जमकर पैसे खर्च किए. बहरहाल, वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए सारी टीमें तैयार हैं. अब ऑक्शन के बाद सारी टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी. चलिए नजर डालते हैं ऑक्शन के बाद गुजरात टाइसंट की टीम पर.

बैट्समैन-
सोफिया डंकी और साब्बीनेनी मेघना

विकेटकीपर-
बेथ मूनी और सुषमा वर्मा

गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर-
एश्ले गार्डनर, हरलीन देओल, देन्द्रा डॉटिन, अन्नाबेन सदरलैंड, स्नेह राणा, ह्रली गाला, अश्विनि कुमारी, जॉर्जिया वॉर्हेम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर और मोनिका पटेल

गुजरात टाइटंस टीम के गेंदबाज-
सबनम मोहम्मद शकील और परूनिका सिसोदिया

वीमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के बाद गुजरात टाइटंस की स्कॉड-
सोफिया डंकी, साब्बीनेनी मेघना, बेथ मूनी, सुषमा वर्मा, एश्ले गार्डनर, हरलीन देओल, देन्द्रा डॉटिन, अन्नाबेन सदरलैंड, स्नेह राणा, ह्रली गाला, अश्विनि कुमारी, जॉर्जिया वॉर्हेम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, सबनम मोहम्मद शकील और परूनिका सिसोदिया

वीमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं स्मृति मंधाना

गौरतलब है कि महिला क्रिकेट के लिए 13 फरवरी की तारीख ऐतिहासिक रही. विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए सोमवार को ऑक्शन का आयोजन हुआ. इसमें कुल 5 टीमों ने 87 खिलाड़ियों को खरीदा और इसके लिए करीब 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए. ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ 30 विदेशी खिलाड़ियों को भी खरीदा गया. स्मृति मंधाना ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा. 

Share Now...