
कियारा आडवाणी ने बहुत जल्द ही एक आउटसाइडर होकर भी बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसका कारण है उनके निभाए गए किरदार जिन्होंने ऑडियंस पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है। हाल ही में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। एक बार फिर से कियारा ने अपने हॉट और बोल्ड लुक की वजह से कई लोगों के दिन का चैन और रातों की नींद उड़ाकर रख दी है। इस वीडियो में कियारा ग्लैमरस आउटफिट पहनकर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। लेकिन कियारा की पिंक कलर की ये ड्रेस कई लोगों को खासा पसंद नहीं आई। दरअसल ये नीयन पिंक कलर की वन पीस ड्रेस छोटी होने के साथ-साथ काफी फिटिंग की भी है। इसके अलावा इस आउटफिट का डीप नेक देखकर कई लोगों की नजर एक्ट्रेस पर अटकी रह गई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कियारा के इस लुक को देखकर कई लोग काफी इम्प्रेस हुए। हालांकि कई लोगों ने बॉलीवुड की इस हसीना को कपड़ों की वजह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इस वीडियो के कैप्शन में कियारा ने लिखा है कि यदि आप जानते हैं तो आप जानते हैं। कई लोगों ने जहां हार्ट वाले इमोजी भेजे तो कई लोगों ने फायर वाले इमोजी भेजते हुए एक्ट्रेस को हॉट कहा। एक्ट्रेस ने अपने कातिलाना पोज से कई लोगों के दिलों को लगभग घायल ही कर दिया होगा। बता दें कि कियारा इस तरह की हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं।


