Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरऐतिहासिक दो दिवसीय श्री माँ शारदा श्रृंगार महोत्सव का समापन

ऐतिहासिक दो दिवसीय श्री माँ शारदा श्रृंगार महोत्सव का समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्री माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर मंदिर का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। इस महोत्सव पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रथम दिवस पट खुलते ही माता का श्रृंगार एवं मंत्रोच्चारण द्वारा आरती की गई। इस अवसर पर आयोजित माता का श्रृंगार, हवन पूजन, अखंड रामायण पाठ एवं भव्य भंडारे में हजारों की संख्या से अधिक श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दो दिवसीय के प्रथम दिवस राम दरबार में कलश स्थापना एवं पूजन के लिए रविकांत जायसवाल पत्नी दीपमाला जायसवाल ने संकल्प कर अखंड रामायण पाठ आरंभ करवाया। अखंड रामायण पाठ मंदिर परिसरके राम दरबार से हुआ था।  इस अवसर पर देव-विग्रह सहित पूरे मंदिर परिषद को आकर्षण फूलों से सजावट की गई। दूर दूर से आए श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में प्रसाद ग्रहण कर श्रृंगार महोत्सव को सफल बनाया। श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट परिवार द्वारा किए गए अतुलनीय प्रयासों की प्रशंसा की। महोत्सव के द्वितीय दिवस अखंड पाठ अयोध्या से आए हुए संतो द्वारा समापन के बाद हवन पूजन किया गया। मंदिर का भव्य भंडारा रविवार को दोपहर 1 बजे आरंभ हो गया। भंडारे के साथ आध्यात्मिक भजन संध्या आरंभ किया गया जिसमें गुरैनी जूनियर हाई सरकारी स्कूल शाहगंज की बच्चियों ने सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ नित्य परफॉर्मेंस दिया। प्रयागराज एवं बनारस से आये कलाकारों ने सुमधुर भक्ति संगीत गायन से पूरा माहौल भक्ति में कर दिया। देवी गीत गायक गुरमीत सिंह व उनकी सहयोगी टीम एवं बनारस से आई स्नेहा अवस्थी की प्रस्तुति से वहां आए लोग झूम कर नृत्य कर भजन संगीत का आनंद उठाया। जस्ट डांस के डायरेक्टर कृष्ण कुमारपांडे की टीम ने देव विग्रह की झांकी प्रस्तुत किया जिसमें राधा कृष्ण एवं भगवान शिवमसान की होली का नृत्य देखकर लोग भाव विभेर हो गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में रौनक गुप्ता, शशांक सिंह रानू, ज्योति साहू, महेश, अनिल, चन्दन का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जायसवाल समाज के महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया। भण्डारे का संचालन संदीप जायसवाल, सुशील जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, राजीव जायसवाल, रोहित जायसवाल किया।

Share Now...