जौनपुर धारा,जौनपुर। एसपी डॉ.कौस्तुभ के निर्देश पर इंस्पेक्टर जय प्रकाश यादव ने थाने के पास मुकदमें में लम्बित होने के चलते वर्षांे से खड़ी वाहनों को हटवाने का काम शुरू कर दिया गया। थाने के सामने वर्षांे से खड़ी कबाड़ की शक्ल में तब्दील हो चुके वाहनों को देख कर काफी खराब लगता था। एसपी ने इन्हें हटाकर कही सुरक्षित व तरीके से रखवाने का निर्देश दिये थे। बता दें कि बेतरतीब थाने के सामने कई दशक से सड़क पर खड़ी गाड़ियों से कई हादसे भी हो चुके है। इसके अलावा थाने के आस-पास के गंदगी और पेड़ो के जाल को भी पुलिस ने कड़ी मेहनत और जेसीबी की मदद से हटवा दिया। 20-25वर्षों में पहली बार इस तरह से साफ-सफाई का कार्य किया गया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
एसपी के आदेश पर हटवाया जा रहा कंडम वाहन



