जौनपुर धारा, जफराबाद। एसडीएम सदर ऋषभ देशराज पुंडीर ने बुधवार को शहर से सटे दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी मिलने पर जल्द से जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया। एसडीएम शहर से सटे जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर जगदीशपुर स्थित यूपी सर्विस पेट्रोल पंप पर निरीक्षण करने पहुचे। निरीक्षण में एसडीएम ने पेट्रोल, डीजल का माप, फायर यंत्र आदि को चेक किया जिसमें फायर यंत्र दो महीने का एक्सपायरी मिला। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी को इंडियन ऑयल को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द बदलने का निर्देश दिया। एसडीएम उसके बाद प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन पर भी पहुंचकर पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था व लीटर माप को चेक किया। एसडीएम सदर ऋषभ पुंडीर ने पूछे जाने पर बताया कि यह निरीक्षण पेट्रोल पंप पर विशेष रूप से तेल के माप व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया गया जिसमें एक पेट्रोल पंप पर अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी मिलने पर जल्द से जल्द नया अग्निशमन यंत्र अपडेट कर लेने का निर्देश दे दिया गया है। इस दौरान उनके साथ पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
एसडीएम सदर ने किया पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण

Previous article
Next article


