Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेलएशिया कप विवाद के बीच आया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का जवाब

एशिया कप विवाद के बीच आया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का जवाब

साल 2023 के एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होना था. लेकिन बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. दरअसल, उन्होंने साफ कर दिया कि भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा. कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने शाह के इस फैसले पर नाराज़गी जाहिर की. विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने एशिया कप के होस्टिंग विवाद को लेकर अपना सुझाव दिया है. अब्दुल ने पाकिस्तानी चैनल जियो पर बात करते हुए कहा, “क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बड़ा अच्छा है. काफी साल हो गए हैं इंडिया और पाकिस्तान के मैच नहीं हुए. हमें आईसीसी के टूर्नामेंट में ही ये मैच देखने को मिलते हैं. अगर ये वेन्यू चेंज होकर दुबई शिफ्ट हो तो यह सबसे अच्छा विकल्प है. उनको (पीसीबी) को यह बात मान लेना चाहिए. दोनों बोर्ड को आपस में मिलकर बात करनी चाहिए. यह सबसे अच्छा उपाय होगा. इस मुद्दे को सुलझाने की जरूरत है. बता दें कि इसे लेकर हाल में ही बैठक की गई. जिसमें एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नजाम सेठी से बात की. लेकिन इस मुद्दे का कोई हल नहीं निकल सका. इसकी उम्मीद है कि यह बैठक मार्च में होगी और यह संभावना है कि एशिया कप पाकिस्तान के शिफ्ट होकर किसी और जगह जा सकता है. एशिया कप 2023 का आयोजन सितंबर में हो सकता है.

Share Now...