
बिग बॉस में न्यू ईयर कॉन्सर्ट की पूरी लाइमलाइट टीना और शालीन ने अपने रोमांटिक अंदाज से लूट ली। टीना और शालीन कैमरे के सामने कॉन्सर्ट के बीच एक दूसरे संग रोमांटिक हो गए। दोनों के बीच की इंटीमेसी बढ़ गई। टीना और शालीन को इंटीमेट होता देखकर एम सी स्टैन और रैपर इक्का ने भी उनका मजाक उड़ाया।
एक पल तकरार और दूसरे ही पल रोमांस…भई चल क्या रहा है? बिग बॉस में टीना और शालीन के कंफ्यूजिंग रिश्ते को देखकर लोग यही सवाल कर रहे हैं। न्यू ईयर स्पेशल एपिसोड में टीना और शालीन लड़ाई के तुरंत बाद ही एक दूसरे संग कॉन्सर्ट के बीच में ही इंटीमेट हो गए और फिर जो हुआ। बिग बॉस में इस वीकेंड नए साल का खास अंदाज में जश्न मनाया गया। शो के इतिहास में पहली बार बिग बॉस के घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट हुआ, जिसकी कंटेस्टेंट्स समेत आम जनता भी गवाह बनी। न्यू ईयर लाइव कॉन्सर्ट के स्टार एम.सी.स्टैन थे, क्योंकि उन्होंने ही अपने बैंड के साथ कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। बिग बॉस के घर एम सी स्टैन का कॉन्सर्ट देखने के लिए फैंस भी सुपर एक्साइटेड थे, लेकिन न्यू ईयर कॉन्सर्ट की पूरी लाइमलाइट टीना और शालीन ने अपने रोमांटिक अंदाज से लूट ली। कॉन्सर्ट शुरू होने से कुछ मिनटों पहले तक टीना और शालीन के बीच लड़ाई देखने को मिली। शालीन से लड़ते हुए टीना रजाई में छिपकर फूट-फूटकर रोईं। टीना तो कॉन्सर्ट अटेंड करने के मूड में भी नहीं दिख रही थीं, फिर बिग बॉस को अनाउंसमेंट करके टीना को गार्डन एरिया में भेजना पड़ा। शालीन से लड़कर टीना रोते-रोते अपने आंसुओं को पोछते हुए कॉन्सर्ट में पहुंचीं और फिर उनके बदले रूप ने हर किसी के होश उड़ा दिए। शालीन से लड़कर, उनपर गुस्सा करके कॉन्सर्ट में पहुंचीं टीना गार्डन एरिया में जाते ही शालीन संग इंटीमेट होने लगीं। एम.सी.स्टैन और उनके बैंड के गानों को जहां बाकी घरवाले एन्जॉय कर रहे थे तो वहीं, टीना और शालीन कैमरे के सामने कॉन्सर्ट के बीच एक दूसरे संग रोमांटिक हो गए। दोनों के बीच की इंटीमेसी बढ़ गई। टीना और शालीन को इंटीमेट होता देखकर एम सी स्टैन और रैपर इक्का ने भी उनका मजाक उड़ाया, लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे की बाहों में डूबे रहे। हद तब हो गई जब शालीन ने टीना संग पर्सनल बात करने के लिए चुपके से माइक ही उतार दिया। माइक उतारकर शालीन टीना संग इंटीमेट होने लगे। ऐसे में बिग बॉस को कॉन्सर्ट बीच में रोकना पड़ा। बिग बॉस ने शालीन और टीना को उनकी इस हरकत पर लताड़ लगाई। लेकिन शालीन और टीना पर ना तो बिग बिग बॉस की डांट का असर पड़ा और ना ही लोगों के मजाक उड़ाने का। दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले खोए रहे। टीना और शालीन के मिनटों में बदलते रिश्ते ने दोनों के ऊपर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बिग बॉस फैंस ये समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर लड़ाई, रोना-धोना करने के बाद कोई एक ही इंसान के साथ मिनटों में इंटीमेट कैसे हो सकता है? कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद भी सभी घरवाले शालीन और टीना के फेक रिश्ते पर बात करते दिखे। साजिद खान ने कहा कि टीना एक दिन पहले ही शालीन को दुनिया का सबसे गंदा इंसान बोल रही थीं। उससे कभी ना बात करने की कसमें खा रही थीं फिर अचानक इंटीमेट कैसे हो गईं। बिग बॉस के घर में टीना और शालीन का बदलता रिश्ता हॉट टॉपिक बना हुआ है। अब देखते हैं आने वाले दिनों में टीना और शालीन के बीच दूरियां आती हैं या फिर दोनों करीब आते हैं।


