Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरएमबीबीएस एवं पैरामेडिकल के छात्रों में टैबलेट वितरण

एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल के छात्रों में टैबलेट वितरण

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु टैबलेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर मंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी संसाधनों तक आसान बेहतर तरीके से प्रयोग कर सकेंगे। सरकार विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए कृतसंकल्प है कि वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार युवा पीढ़ी को डिजिटल संसाधनों से लैस कर उन्हें ज्ञान आधारित समाज के निर्माण में सहभागी बनाना चाहती है। टैबलेट वितरण का उद्देश्य केवल एक उपकरण देना नहीं, बल्कि छात्रों को तकनीक से जोड़कर उनकी शिक्षा को अधिक प्रभावी और समृद्ध बनाना है। यह टैबलेट वितरण कार्यक्रम डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने ओर तकनीकी सशक्ति के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पहलों में से एक है। इससे मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स, शैक्षणिक ऐप्स एवं ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त होगा। कार्यक्रम के नोडल डॉ.विनोद वर्मा ने मंत्री के इस बहुल्य समय के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अपने विषय से संबंधित नवीनतम जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़ी जरूरी सावधानियों जैसे-पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग से बचाव, अनुचित सामग्री से दूरी इत्यादि के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्रधानाचार्य, डॉ.रूचिरा सेठी, उप प्रधानाचार्य डॉ.आशीष यादव, मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डॉ.एए जाफरी, डा.भारती यादव, विभागध्यक्ष, एनॉटामी विभाग, डॉ.लेसीबी एसकर्नल पटेल, डॉ.मुदित चौहान, डॉ.आदर्श यादव, डॉ.नवीन सिंह, डॉ.पूजा पाठक, डॉ.प्रियंका, डॉ.अर्चना एवं लिपिक सुशील कुमार, अंकित जायसवाल, प्रभात गुप्ता, राजन प्रजापति, आकाश शर्मा, शुभम यादव एवं सहायक कर्मचारी-जगरोशन चौहान, विपिन, सौरभ, दिग्विजय, विजय तथा एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

Share Now...