जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मड़वा मोहिद्दीनपुर में मध्यांन्ह भोजन के पैसे का भुगतान न करने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव को खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह ने निलंबित कर दिया है। ग्राम प्रधान अनीस शाह ने भुगतान के लिए कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। मडवां मोहिद्दिनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के मध्यान्ह भोजन के सुचारू रूप से संचालन को लेकर शिकायत मिल रही थी।इस शिकायत पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान अनीस शाह को पत्र लिखा। उक्त पत्र पर स्पष्टीकरण देते हुए प्रधान ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि प्रधान के पद पर शपथ लेने के बाद से मध्यान्ह भोजन का संचालन कराया जाता रहा। लेकिन प्रधानाध्यापक ने मध्यान्ह भोजन के खर्च के भुगतान के संयुक्त खाता नहीं खुलवाया और 20प्रतिशत कमीशन की मांग की। बावजूद इसके मध्यांन्ह भोजन का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी से मोबाइल से वार्ता पर भुगतान कराए जाने पर व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाती रही। बीच में 20 सितंबर 2023 मध्यान्ह भोजन का संचालन प्रभावित होने पर प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव ने 60 हजार का चेक भेजा जो कि अबतक के सापेक्ष रकम काफी कम था। जिसकी वजह से चेक का भुगतान नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान के स्पष्टीकरण के उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव को निलंबित कर दिया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव को मध्यान्ह भोजन के वितरण में उदासीन रवैया अपनाने की वजह से निलंबित किया गया है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
एमडीएम में गड़बड़ी पडा भारी, प्रधानाध्यापक निलंबित
Next article


