Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएमएलसी व डीएम ने किया सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण

एमएलसी व डीएम ने किया सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण

जौनपुर। सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ‘प्रिंशू. ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में रविवार देर सायं गोमती नदी पर स्थित विसर्जन घाट पर हो रहे सिल्ट सफाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एमसलसी व जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि सिल्ट सफाई के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने घाट पर उपस्थित लोगों से संवाद किया और समस्त जनपदवासियों से अपील किया कि घाट को सुन्दर बनाने में तथा नदी के जल को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है तथा त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन किया जाता है, अत: यदि घाट साफ रहेगा तो धार्मिक और पवित्र त्यौहार को मनाने में श्रद्धालुओं को एक अद्भुत अनुभूति प्राप्त होगी तथा गोमती नदी का जल पवित्र एवं अविरल रहेगा।

Share Now...