Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक दिन की थानेदार बनी स्वर्णिमा ने किया जनसुनवाई

एक दिन की थानेदार बनी स्वर्णिमा ने किया जनसुनवाई

जौनपुर। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0के तहत बुधवार को चंद्रेज सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी भुवालापट्टी जगदीशपुर की इंटर की छात्रा स्वर्णिमा यादव को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। स्वर्णिमा यादव ने चार्ज संभालने के बाद जनसुनवाई किया। उनके साथ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल व एस आई मिथिलेश कुमारी मौजूद रही।जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत अनिता देवी पत्नी स्वर्गीय लाल मोहन निवासी सुल्तानपुर का पारिवरिक प्रताड़ना का था। स्वर्णिमा ने हल्का प्रभारी को कहा कि मौके पर जाकर जांच उचित कार्यवाही करें। दूसरा प्रार्थना पत्र जमीन से सम्बंधित था अनिता पत्नी सुशील कुमार निवासी लाड़नपुर का था।उसे भी सम्बंधित लोगो को आदेश देकर ठीक करवाने का आदेश दिया। छात्रा ने थाना गेट के सामने चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोका। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और नियम तोड़ने वाले एक दो पहिया पल्सर गाड़ी का बिना हेलमेट और मौके पर कोई कागजात न मिलने पर 2000 रुपये का ऑनलाइन चालान कराया।स्वर्णिमा यादव  ने थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी लिया। कार्यालय में जाकर अपराध रजिस्टर के बारे में जानकारी लिया।जब उनसे पूछा गया कि आपको कैसा महसूस हो रहा है।  उन्होंने बताया की बहुत अच्छा महसूस हो रहा यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मैं आईएएस बनने के लिए पढ़ाई कर रही हु।

Share Now...