Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनएक्ट्रेस फ्री में दिखा रही है ‘मेरे हसबैंड की बीवी’

एक्ट्रेस फ्री में दिखा रही है ‘मेरे हसबैंड की बीवी’

बहुत समय से किसी बेहतर कॉमेडी मूवी का इंतजार कर रहे हैं तो एक अपकमिंग मूवी के साथ ये इंतजार खत्म हो सकता है। ये मूवी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ है। जिसका ट्रेलर देखकर ही ये जाहिर हो चुका है कि फिल्म बेहद मजेदार और कॉमिक ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर होने जा रही है। अब मेकर्स ने इस मूवी को देखने का मजा भी डबल करने का इंतजाम कर दिया है। तो, अब कोई ऐसा साथी भी देख लीजिए जिसके साथ आप मूवी देखना मजा लेना पसंद करते हों। क्योंकि मेकर्स के ऑफर के बाद आप अपने पार्टनर या प्रâेंड के साथ बहुत मजे से फिल्म देख सकेंगे। इंस्टाग्राम पर पूजा एंटरटेनमेंट के हैंडल से इस ऑफर की जानकारी शेयर की गई है। अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया गया है। जिसमें अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं। यानी कि जो लोग फिल्म देखने के लिए एक टिकट खरीदेंगे, उन्हें एक टिकट प्रâी मिलेगी। ये ऑफर कुछ सिलेक्टेड पीवीआर, आईनोक्स, मिराज, सिनेपॉलिस, मूवी मेक्स और मूवी टाइम सिनेमाज पर लागू होगा। अर्जून कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत के लीड रोल वाली ये फिल्म 21 फरवरी यानी कि कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प और जरा हट के है। फिल्म में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह एक दूसरे को चाहते हैं। भूमि पेडनेकर अर्जुन कपूर की वाइफ हैं। जो शायद उन्हें पहले छोड़ चुकी हैं। लेकिन अब उन्हें दोबारा पाने के लिए याददाश्त खोने का नाटक करती हैं।

Share Now...