बॉलीवुड में 90 के दशक में माधुरी, करिश्मा कपूर, काजोल जैसी हसीनाओं का जलवा देखने के लिए मिल रहा था। ये एक्ट्रेसेस एक से एक हिट फिल्म देकर फैंस को खुश कर रही थी, लेकिन तभी इन सबके बीच एक नई लड़की ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारकर हर किसी को हैरान कर दिया। इस हसीना ने डेब्यू फिल्म से ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया, लेकिन जब बात शादी की आई तो रातों रात अपना करियर छोड़कर इंडस्ट्री से गायब हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ये एक्ट्रेस छोटी उम्र में भी मुस्लिम परिवार में शादी न करने का फैसला ले चुकी थी. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। फरहीन खान वो एक्टर है जिन्होंने बॉलीवुड में आते ही धमाका कर दिया था। फरहीन खान ने बॉलीवुड में 90 के दशक में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम ‘जान तेरे नाम’ है, जो साल 1992 में रिलीज हुई। फरहीन खान को डेब्यू फिल्म ने ही रातों रात स्टार बना दिया था। इतना ही नहीं, डेब्यू फिल्म से ही उनकी तुलना बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित से होने लगी थीं। फरहीन को बॉलीवुड में छोटी माधुरी बोलने लगे थे। बॉलीवुड में डेब्यू करने के अगले साल ही फरहीन की मुलाकात भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से हो गई। दोनों की मुलाकात उस जिम में हुई, जहां पर एक्ट्रेस फिटेनस के लिए जाती थीं और इसी जिम में अक्सर क्रिकेटर ट्रीटमेंट के लिए आते थे। मनोज प्रभाकर जिस वक्त फरहीन से मिले। वह तब ही शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता थे, लेकिन इसके बावजूद वह फरहीन के प्यार में पड़ गए। एक्ट्रेस को भी ये बात पता था, लेकिन उन्होंने प्यार को पहला स्थान दिया और फिर दोनों के बीच कम ही समय में प्रेम कहानी सुरू हो गई। फरहीन और मनोज ने डेटिंग लाइफ में ज्यादा समय नहीं लिया। उन्होंने अगले साल ही यानी 1994 में शादी कर ली। इससे पहले मनोज प्रभाकर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। फरहीन ने मनोज से पहली शादी हिंदी रीति रिवाज से की थी। फरहीन ने शादी के तुरंत बाद ही अपना सरनेम बदल लिया था। एक्ट्रेस अपनी शादी के बहुत खुश थीं क्योंकि वह मुस्लिम परिवार में जन्म के बाद भी वह किसी हिंदू से ही शादी करना चाहती थीं। फरहीन खान ने शादी के चंद साल बाद ही अपने फिल्मी करियर को छोड़ दिया। उन्होंने पांच साल के करियर में 17 फिल्में कीं और अचानक ही फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया। फरहीन ने जब सिनेमा छोड़ा तब उनका करियर पीक पर था, लेकिन उन्होंने परिवार के लिए सब कुछ छोड़ दिया। इसके बाद फरहीन खान मनोज प्रभाकर के साथ दिल्ली आकर बस गईं।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
एक्ट्रेस ने मुस्लिम प्रथाओं के चलते हिंदू क्रिकेटर से रचाई शादी



