टेलीविजन क्वीन एकता कपूर हमेशा नए चेहरों को मौका देने के लिए जानी जाती हैं। इंडस्ट्री में ना जानें कितने ाfसतारे हैं, जिनकी किस्मत एकता ने बनाई है। वहीं अब कहा जा रहा है कि एकता कपूर, प्रियंका चौधरी को अपने नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाने वाली हैं। एकता कपूर ने नई अनाउंसमेंट की है। एकता की अनाउंसमेंट ने बिग बॉस फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर ने बताया कि नागिन 6 ऑफ एयर हो रहा है। इस ऐलान के साथ उन्होंने तेजस्वी प्रकाश के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। लेकिन जैसा कि एकता के सीरियल्स में ट्विस्ट होता है। कैप्शन में ट्विस्ट दिखा। इंस्टाग्राम पोस्ट में एकता कपूर ने बताया कि वो बिग बॉस हाउस में एक्साइटिंग फिल्म अनाउंस करने वाली हैं। देखते हैं कौन मिलता है। एकता कपूर की पोस्ट पढ़ने के फैंस प्रियंका चौधरी के नाम का कयास लगा है। जानते हैं कि क्या वजह है कि प्रियंका चौधरी एकता कपूर की हीरोइन बन सकती हैं। टेलीविजन क्वीन एकता कपूर हमेशा नए चेहरों को मौका देने के लिए जानी जाती हैं। इंडस्ट्री में ना जानें कितने सितारे हैं, जिनकी किस्मत एकता ने बनाई है। वहीं अब कहा जा रहा है कि एकता कपूर, प्रियंका चौधरी को अपने नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाने वाली हैं। लोगों के जुबान पर प्रियंका चौधरी का नाम यूं ही नहीं है। प्रियंका को कास्ट करने की एक नहीं, बल्कि कई वजहें हो सकती हैं। हाल ही में फराह खान बिग बॉस हाउस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने आई थीं। घर में एंट्री लेते ही फराह ने प्रियंका को बिग बॉस हाउस की दीपिका पादुकोण बताया। अब फराह खान अगर किसी एक्ट्रेस की तुलना दीपिका से कर रही हैं, तो जरूर उनमें कुछ खास देखा होगा। पहले फराह ने शायद किसी बिग बॉस कंटेस्टेंट को ऐसा कॉम्पलिमेंट दिया है। वीकेंड का वार पर सलमान खान हमेशा प्रियंका चौधरी की क्लास लगाते दिखते हैं। लेकिन सलमान की डांट में प्रियंका चौधरी की भलाई छिपी है। वीकेंड का वार सलमान, प्रियंका की खूबसूरती की तारीफ कर चुके हैं। सलमान ने प्रियंका से कहा, ‘आप फुल हीरोइन मैटेरियल हो। बस चै… चै… करना छोड़ दो।’ प्रियंका से पहले सलमान ने बिग बॉस 13 में शहनाज को भी यही कहा था। शहनाज गिल आज क्या हैं, ये दुनिया जानती ही है। साजिद खान और प्रियंका चौधरी अकसर आपस में भिड़ते नजर आते हैं। खैर, ये शो कॉन्सेप्ट है। साजिद, प्रियंका को पसंद करें ना करें, लेकिन वो उनसे कह चुके हैं कि उनमें स्टार बनने की सारी क्वीलिटी है। बस सेट पर जाकर प्रोड्यूसर से मुस्कुरा कर बात किया करें। साजिद की शिकायत है कि प्रियंका सुबह उठकर हंस कर बात नहीं करती। थोड़ा फनी, लेकिन सच है। प्रियंका चौधरी माय ग्लैम कॉन्टेस्ट की विनर भी बन चुकी हैं। विनर के तौर पर प्रियंका को 25 लाख रुपये और श्रद्धा कपूर के साथ ऐड में आने का मौका मिला है। ये सारी बातें बताती हैं कि प्रियंका में हर वो काबिलियित है, जिससे एकता कपूर उन्हें अपने प्रोजेक्ट के लिए साइन कर सकती हैं। प्रियंका के अलावा सुम्बुल तौकीर का नाम भी सामने आया है। अगर एकता,सुम्बुल को कास्ट करती हैं, तो इसकी वजह सिर्फ उनकी फैन फॉलोइंग होगी। क्योंकि बिग बॉस हाउस में सुम्बुल ने अब तक ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे कि उनकी तारीफ की जाए।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
एकता कपूर की हीरोइन बन सकती हैं प्रियंका चौधरी

Previous article


