Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएकजुट हो मजबूती के साथ आगे आना होगा : पल्लवी पटेल

एकजुट हो मजबूती के साथ आगे आना होगा : पल्लवी पटेल

  • भाजपा सरकार में गरीब -अमीर के बीच की खाई और हुई चौड़ी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। आत्म सम्मान से जीने के लिए अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी। सरकारें आपको कुछ नहीं देगी। इसके लिए कमेरा समाज को एकजुट होकर मजबूती के साथ आगे आना होगा। ये बातें डाक बंगले में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच कही। उन्होंने कहाकि अपना दल स्वयं मजबूत पार्टी है। डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा को लगातार आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगे हुए हैं। आगे कहा कि आगामी होने वाले निकाय चुनाव मे पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। निकाय चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल होगा। कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें। कहा कि रोजगार, शिक्षा, रोड याद तभी होगा जब हम लोग संगठित होकर सत्ता में पहुंचेंगे। अपना दल राष्ट्रीय मंच के महासचिव दिलीप पटेल, दूधनाथ पटेल, शालिकराम पटेल, शेष नारायण पटेल, उमेश पटेल व रामचंद्र पटेल ने अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल पार्टी को अकेले चलकर लोगों की मदद से ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र पटेल तथा संचालन प्रदेश सचिव उमेश पटेल ने किया। इस अवसर पर शेष नारायण पटेल, शैलेंद्र साहू, शालिकराम पटेल, वीरेंद्र पटेल नीलू, प्रधान राजमणि पटेल, संजीत यादव, बृजेश पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...