जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को सुबह लगभग १० बजे एआरटीओ कार्यालय जौनपुर में आरटीओ औचक निरीक्षण करने पहुँच गये उनके पहँुचते ही परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस दौरान स्वयं एआरटीओ ही गायब रहे, तथा अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक में मौके पर केवल दो बाबू ही मौजूद मिले, बाकी के अधिकारी व कर्मचारी लगभग नदारत रहें। आरटीओ ने लापता सरकारी मुलाजिमों को गैर हाजिर करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम कसी जा रही है। आरटीओ वाराणसी शिखर ओझा ने शनिवार को एआरटीओ कार्यालय, जौनपुर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ अधिकारी सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। आरटीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। अधिकारियों की अनुपस्थिति कार्य के प्रति उनकी लापरवाही को दर्शाता है। इस प्रकार के औचक निरीक्षण से सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलता है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
एआरटीओ कार्यालय में आरटीओ का छापा, मची अफरा-तफरी

Previous article
Next article


