जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर के अहियापुर पॉवर हाउस से एंटी करप्शन की टीम के एक लिपिक पर कम्प्यूटर ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। 5000 रूपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जहां टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक उपभोक्ता अपने निजी कार्य को लेकर बिजली विभाग का चक्कर काट रहा था, जिससे कार्य के एवज में विभाग के लिपिक परवेश नामक बाबू ने पैसों का डिमाण्ड किया था। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन से हुई। उसके बाद टीम ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और बिजली विभाग के लिपिक किसी कार्य को संपन्न कराने के एवज में 5000 रूपये की रिश्वत मांग रहा है। इस पर विजिलेंस टीम ने योजना के तहत नोटों पर विशेष रसायन (केमिकल) लगाया और शिकायतकर्ता के माध्यम से उक्त राशि विभाग के लाइनमैन को सौंपी गई। लाइनमैन ने ये पैसे आगे लिपिक तक पहुंचा दिए। जैसे ही लिपिक ने पैसे गिनकर अपने पास रखे, उसी समय घात लगाए बैठी विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लिपिक और संबंधित लाइनमैन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौका मिलते ही अहियापुर फीडर पर तैनात परवेश बाबू और उनके साथ कम्प्यूटर ऑपरेटर मो.अलीम को दबोच लिया गया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के लिपिक व कम्प्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार



