Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनउर्फी जावेद ने पहनी 'शीला की जवानी..' वाली ड्रेस

उर्फी जावेद ने पहनी ‘शीला की जवानी..’ वाली ड्रेस

उर्फी जावेद बेहद पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं. जो अपने अजीबबोंगरीब कपड़ों के लिए जानी जाती हैं. उर्फी जावेद जो पिछले दिनों अपने लुक को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में आ गई थीं, उन्होंने हाल ही में Dirty Magazine के साथ अपना फोटोशूट करवाया और इस दौरान उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला था. ऐसे में एक बार फिर से वो अपने अतरंगी कपड़ो की वजह से ट्रोल हो रही हैं.  उर्फी के लेटेस्ट वीडियो में पैपराजी के पूछने पर उन्होने नाम बताया, जिसमें वह बोलती की मैने शिला की जवानी ड्रेस पहनी हैं. उर्फी जावेद को हाल ही में स्पॉट किया गया, जिसमें वो ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही थीं, उन्होंने ग्रीन कलर की टॉप और स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें काफी डोरियां नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उर्फी जावेद ने ग्रीन कलर का शॉर्ट टॉप और मिनी स्कर्ट पहनी है, जिसमें वह अपना क्लीवेज और मिडरीफ फ्लॉन्ट कर रही हैं. इस आउटफिट के साथ उर्फी जावेद ने पर्पल कलर के हील्स पहने हुए हैं. उर्फी जावेद से एक पैपराजी ने सवाल पूछा कि ड्रेस का नाम क्या है, इस पर उर्फी कहती है कि तुम्हारी ड्रेस का नाम क्या है. आगे उर्फी ने कहा कि ड्रेस का नाम क्या होता है, इसका नाम है ‘शीला की जवानी’. ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम बता रही हैं कि मैं सुबह 6 बजे उठती हूं और जो भी मिलता है वह पहन लेती हूं. जब ड्रेस के डिजाइनर का नाम पूछा जाता है तो लोग कहते हैं उर्फी जावेद और वो इस बात पर अपनी हामी भर देती हैं. बता दें कि उर्फी ने डर्टी मैग्जीन के फोटोशूट कराए हैं। ऐसे में उर्फी के लुक जमकर वायरल हुए। इस दौरान उर्फी ने अपने बचपन को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. उर्फी जावेद ने अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बात की साथ ही उन्होंने बताया की उनका बचपन कितना कठिन गुजरा है. उर्फी ने आरोप लगाया कि उनके भाई-बहन और यहां तक कि उनकी मां को भी उनके पिता ने गालियां देकर और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है. उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने ‘एक दो बार आत्महत्या का प्रयास’ किया था.

Share Now...