हवन पूजन के साथ भगवान सूर्य देव की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
मुंगराबादशाहपुर। प्रतापगढ़ रोड स्थित शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर के तालाब व सूर्य कुंड तालाब पर नवयुवक डाला छठ पूजा समिति द्वारा लोक आस्था का महापर्व दो दिवसीय छठ पर्व के अंतिम दिन मंगलवार को व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। भोर से ही तलाब पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। अंतिम दिन छठ पर्व के मद्देनजर तालाब पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा। धूप, दीप, नैवेद अर्पित कर भगवान भास्कर की पूजन अर्चन की। इसके साथ ही उनकी उगने पर अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं के साथ घर के पुरुष सदस्य वह बच्चे भोर से ही नंगे पांव सिर पर डालिया आदि रख तालाब पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं जहां पानी में खड़ी होकर हाथ में फल व दूध आदि से भरा सूप लेकर भगवान भास्कर की स्तुति करते हुए उनके उदय होने का इंतजार कर रही थी। सुमन जायसवाल, पूजा ऊमरवैश्य, आशा साहू, सत्यभामा ऊमरवैश्य, कोमल केशरी, प्रिया ऊमरवैश्य व सीता ऊमरवैश्य आदि महिलाओं ने उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो, बड़की पुकारे देव दुनु कर जोरवा, अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो गीतों से भगवान भास्कर निकलने के लिए रिझा रही थी। जैसे लालिमा छाई की अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने दुग्धाधार सेब पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच अर्घ्य देते हुए मंगल कामना की। सूर्य के उदय होते ही लोग हर्षित हो उठे। डाला छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप कसेरा ने ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, सीओ प्रतिमा वर्मा, थाना प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय,आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, राजकुमार जायसवाल, संदीप केसरी व सुरेश सोनी सहित समाजसेवियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। पंडित अभिषेक महाराज ने हवन पूजन के साथ भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन का विर्सजन कराया गया।इस अवसर पर सुजीत मोदनवाल, रंजीत भोजवाल, राजीव जायसवाल, विक्की गुप्ता, सुरेश सोनी, राजकुमार ऊमरवैश्य, राकेश मोदनवाल, मनीष केसरी, जितेंद्र अग्रवाल, गोपाल जायसवाल, रंजीत मोदनवाल, चंदन गुप्ता, नमन गुप्ता, व बबलू गुप्ता आदि लोगों ने सहयोग किया।



