Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरईसाई बनाने के धंधे में मिशनरी से जुडे चार लोगों को भेजा...

ईसाई बनाने के धंधे में मिशनरी से जुडे चार लोगों को भेजा गया जेल

जौनपुर। प्रलोभन देकर मतांतरण कराने की सूचना पर पुलिस ने केराकत के तरियारी गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर जिन लगभग 30लोगों को हिरासत में लिया था, उनमें से ईसाई मिशनरी से जुड़े चार आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को चालान कर दिया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में चारों को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से मिशनरी से जुड़े मतांतरण में संलिप्त लोगों के हाथ-पांव फूल गए हैं। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड सत्संग प्रमुख बाबा रामजन्म नागर ने कोतवाली में सूचना दी थी कि तरियारी गांव का अजय कुमार गौतम ईसाई मिशनरी से जुड़ा है। वह अपने घर पर मिशनरी से जुड़े लोगों को बुलाकर प्रार्थना सभा के बहाने लोगों को जुटाकर अंधविश्वास व सहित तरह-तरह के प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए लोगों को प्रेरित करता है। इसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने टीम के साथ अजय कुमार के घर छापेमारी की। मौके से पुलिस को ईसाई धर्म प्रचार का पोस्टर, 26 बाइबिल, दो वास्तविक संग्रह, छह पवित्र शास्त्र भजन संहिता, नीति वचन व एक नया विधान एवं स्त्रोत ग्रंथ ईसाई धर्म मिला। वहां मिले लगभग 30लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। इनमें पुरुष, महिलाएं व बच्चे थे। पूछताछ कर चार को गिरफ्तार कर अन्य को रिहा कर दिया। गिरफ्तार आरोपितों में अजय कुमार, बलईपुर गांव का राजबली, गौराबादशाहपुर के मैरादखान का अवधेश व आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के बरौना गांव का दिवाकर है। पुलिस ने बाबा रामजन्म नागर की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मतांतरण संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को चालान कर दिया। छापेमारी करने वाली टीम में एसएसआइ द्वारिका नाथ यादव, एसआइ बब्बन सिंह, हेड कांस्टेबल संजय यादव, ज्योति प्रकाश, कांस्टेबल राम अवतार सिंह, धर्मेंद्र यादव, महिला आरक्षी आशा व अनुपमा सिंह रहीं। उल्लेखनीय है कि करीब तीन माह पूर्व सरकी गांव से भी पुलिस ने मतांतरण कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एएसपी (सिटी) आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपित ईसाई मिशनरी से जुड़े हैं। आरोपित गांव व दूर-दराज के लोगों को जुटाकर ईसाई धर्म का प्रचार करने के साथ ही बीमारियों से मुक्ति का अंधविश्वास फैलाकर व तरह-तरह के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित करते थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मतांतरण कराने की जड़ें गहरी हैं। अंधविश्वास व लालच देकर मतांतरण कराए जाने का खेल चोरी-छिपे कई स्थानों पर काफी समय से चल रहा है। अभी 25जनवरी को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर श्रीनगर स्थित राजेंद्र चौहान की चारदीवारी में छापेमारी कर मतांतरण करा रहे ओडीशा निवासी दंपती सहित ईसाई मिशनरी से जुड़े पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को दो बाइबिल धर्मग्रंथ, छह क्रास व बड़ी संख्या में मिशनरी की प्रचार सामग्रियां मिलीं थीं। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह को जानकारी मिली थी कि कुद्दूपुर श्रीनगर स्थित राजेंद्र चौहान की चारदीवारी से घेरी गई भूमि पर प्रार्थना सभा की आड़ में ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग मतांतरण कराने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ओडीशा प्रांत के केंद्रपाड़ा जिले के तालचुवा थाना के गड़राह निवासी विद्युत प्रामाणिक, उसकी पत्नी सुशाली दास, लाइन बाजार थाना के कुद्दूपुर श्रीनगर निवासी मुन्ना चौहान, पीली कोठी निवासी अमित कुमार व शहर कोतवाली के उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी अरुण कुमार को पकड़ा था। मतांतरण के खेल में जुटीं ईसाई मिशनरियों के निशाने पर गांव की अनुसूचित जाति बस्तियां हैं। कभी जिले में मतांतरण का सबसे बड़ा केंद्र चंदवक थाना क्षेत्र का भूलनडीह गांव बन गया था। जौनपुर नहीं आसपास के भी कई जिलों के लोग रविवार के दिन होने वाली प्रार्थना सभा में हजारों लोगों की भीड़ जुटती थी। पुलिस व राजस्व प्रशासन की कार्रवाई के बाद मास्टर माइंड दुर्गा प्रसाद यादव गिरफ्तार हुआ तो भूलनडीह में ऐसी गतिविधियों पर विराम लग गया।

Share Now...