Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनईशा और मन्नारा के बीच हुई जोरदार लड़ाई

ईशा और मन्नारा के बीच हुई जोरदार लड़ाई

रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। हर कोई इस सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड था, खासकर इस बार के सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट को देखने के लिए हर कोई बेताब था। अब इस शो के पहले दिन में ही काफी लड़ाई देखने को मिली थी। बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड यानी दूसरे दिन की बात करें तो मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय के बीच काफी तू-तू मैं-मैं हुई। इसी बीच शो के दूसरे दिन में कुछ इमोशनल स्टोरी भी देखी गई वहीं अंकिता लोखंडे दूसरे ही दिन अपने पति विक्की जैन से थोड़ा खफा भी नज़र आईं। बिग बॉस में जिग्ना वोरा की प्रेस कॉन्प्रâेंस दिखाई गई, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया। चलिए अब आपको डिटेल में बताते हैं बिग बॉस के घर में आज क्या-क्या तमाशे हुए। दूसरे दिन की शुरुआत बिग बॉस के घर में किचन एरिया से हुई, जहां मुनव्वर खाना बनाते हुए दिखाई दिए. इसके बाद बाहर अंकिता उनके पति विक्की वॉक करते हुए बातें कर रहे थे, जहां अंकिता कहती है कि सारा दिन ऐसे ही निकल जाता है। वहीं ईशा और अभिषेक साथ खाना खाते हुए दिखाई दिए, साथ में घूमते हुए विक्की अंकिता को कहते है कि मैं इस घर में सबसे शांत पर्सन हूँ। आगे एपिसोड में दूसरे ही दिन बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क दिया। जिसे सुनकर ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, विक्की जैन, सना सईद खान से लेकर अंकिता लोखंडे समेत सभी घरवालों के होश उड़ गए। ‘बिग बॉस 17’ के दूसरे एपिसोड की शुरुआत ही भयंकर लड़ाई से हुई। अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी के बीच बहुत जोरदार लड़ाई देखने को मिली. लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब तहलका उर्फ सनी, अभिषेक और अरुण बात कर रहे थे, तब अरुण कहते हैं कि वह बाथरुम में होते हैं तो बहुत अनकंफर्टेबल हो जाते हैं, अगर लड़कियां उस समय वहां होती हैं। तब बात फार्ट, तक पहुंच जाती है। यही बात अरुण को पसंद नहीं आती।

Share Now...