Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरईओ ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की दिलायी शपथ, निकाली रैली

ईओ ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की दिलायी शपथ, निकाली रैली

जौनपुर धारा, बदलापुर। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा नगर निकाय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिये शनिवार को आदर्श मिडिल स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णा नगर में आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 जिले 75 घण्टे 750 निकाय अभियान के अंतर्गत विद्यालय छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के साथ जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया और विद्यालय के बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूक कर स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। इसके बाद उक्त जूनियर हाईस्कूल से इन्दिरा चौक तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर डीपीएम जौनपुर स्वच्छ भारत मिशन अमित यादव, डीसी खुशबू यादव, प्रधानाध्यापक उमेश कुमार चतुर्वेदी व सुरेशचंद्र यादव, अनिल कुमार पांडेय, रीता देवी, रानी सिंह, निशा वर्मा, सरिता यादव, राजेश कन्नौजिया, नीलम द्विवेदी, वंदना यादव तथा सहयोगी मिठाई लाल मौजूद रहे।

Share Now...