- प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग न करने की दिलाई शपथ
जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ टेक्नॉलाजी चैलेंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गुरुवार को नगर पंचायत द्वारा दरीबा वार्ड में राम लखन पब्लिक रिलेशन में कार्यशाला/ जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डो को स्वच्छ रखने हेतु तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, सामाजिक समावेश प्रबंधन, जीरो वेस्ट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पारदर्शिता सफाई, कार्यो को डिजिटल निगरानी व अपने नगर को कैसे स्वच्छ सुंदर रखा जाय आदि के सम्बंध में कोई भी व्यक्ति, छात्र-छात्रा विद्यालय स्टाफ द्वारा आवेदन किया जा सकता है। ईओ ने छात्र-छात्राओं को पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक साहब लाल मौर्य, प्रधानाचार्य रीमा मौर्य, नगर पंचायत के कर्मचारी वेद प्रकाश, ओमकार यादव, सत्येंद्र नारायण तिवारी, राकेश गुप्ता, सूरज राजभर, दीपक शुक्ला, आकाश, शाह दाऊद आदि मौजूद रहे।



