― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरइम्बार्क आन 2022 के माध्यम से नवप्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत

इम्बार्क आन 2022 के माध्यम से नवप्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के परास्नातक द्वितीय वर्ष (अंग्रेजी) के छात्रों ने परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नवीन छात्रों के लिए इम्बार्क आॅन 2022 शीर्षक फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरएन ओझा, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. वन्दना दूबे, प्रो. ज्ञानेंद्र धर दुबे, एसोसिएट प्रो. कनक सिंह तथा प्राध्यापक कुँवर शेखर गुप्ता ने अपने आशीर्वचन के माध्यम से सभी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में एमए द्वितीय वर्ष से वैष्णवी, साक्षी, दिव्यांशी, प्राची, रानी पाठक ने एवं एमए प्रथम वर्ष से शालिनी राजभर, सचिन उपाध्याय, नेहा मिश्रा, खुशी सिंह, सृष्टि तिवारी, प्रिया गुप्ता, निधी, आकांक्षा मौर्या, वंशिका सिंह, राधिका समेत दर्जनों अभ्यर्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सभी का मन मोहा। परम्परानुसार सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए मिस फ्रेशर के रूप में नेहा मिश्रा एवं मिस्टर फ्रेशर के रूप में किशन उपाध्याय को चयनित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश के लिए बधाइयाँ दी। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वन्दना दूबे ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने अंदर सहनशीलता एवं सकारात्मकता जैसे गुणों को अपनाते हुए अध्ययन को करने की सलाह दी और अपने ज्ञान के माध्यम से महाविद्यालय का नाम रौशन करने के लिए शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन अरशद खान व दिव्यांशी गुप्ता ने किया।

Share Now...