Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की जांच व कार्रवाई की मांग

जौनपुर। तहफ्फुज-ए-कब्रिस्तान कमेटी और पंजतनी कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इमामबाड़ा...
Homeअपना जौनपुरइमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की जांच व कार्रवाई की मांग

इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की जांच व कार्रवाई की मांग

जौनपुर। तहफ्फुज-ए-कब्रिस्तान कमेटी और पंजतनी कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इमामबाड़ा और कब्रिस्तान में हुई तोड़फोड़ की घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 4 मार्च को होली के दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़ा में कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। वहीं इमामबाड़े के पूरब दिशा में लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर स्थित कब्रिस्तान में शहीद बाबा की कब्रों को भी क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से पूरे मामले की पुलिस व राजस्व विभाग से संयुक्त जांच कराने, कब्रिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने लाइनबाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह को भी प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छोटी लाइन इमामबाड़ा प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर प्रशासन के प्रति आभार भी जताया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष शाहिद मेहदी, महासचिव सरदार हुसैन बबलू, मेहंदी रजा एडवोकेट, नेहाल हैदर, कैफी रिजवी और हसनैन कमर दीपू सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Share Now...