जौनपुर धारा,बदलापुर। भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के अपमान के विरोध में लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। इंदिरा चौक पर हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता विकास विजय नारायण पांडे ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने बताया कि लोजपा उत्तर प्रदेश की 100सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। राजीव पासवान ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी का फैसला उनकी पार्टी के सहयोग से ही होगा। उन्होंने बताया कि बदलापुर सीट से विकास विजय नारायण पांडे उम्मीदवार होंगे और जल्द ही जौनपुर में चिराग पासवान की एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल सरोज, संगठन मंत्री रजनीश तिवारी, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष पासी समेत कई नेता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
इंदिरा चौक पर लोजपा ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

Previous article


